23 सितंबर 2025 सिद्धार्थनगर :
जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस ने थाना खेसरहा व सर्विलांस सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम गेंगटा में वृद्ध की हत्या का खुलासा कर दिया है। घटना में मृतक की पुत्री और दामाद को गिरफ्तार किया गया है।
📌 मामला 19/20 सितम्बर की रात का है जब ग्राम गेंगटा के पास खेत में शिवपूजन लोधी पुत्र झिंगुर निवासी कोटिया पाण्डेय की निर्मम हत्या कर दी गई थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी मंयक द्विवेदी के निगरानी में गठित टीम ने वैज्ञानिक व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की।
👉 पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक अपनी सम्पत्ति बेटी कविता और दामाद मनोज को नहीं देना चाहता था तथा दूसरी शादी करने की योजना बना रहा था। इसी नाराजगी में दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मनोज पुत्र ब्रम्हा निवासी कुड़जा थाना खेसरहा
2. कविता पत्नी मनोज निवासी कुड़जा थाना खेसरहा
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त जूता व पत्थर आला कत्ल
पुलिस टीम
अनुप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा
हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विलांस
उपनिरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप यादव
सर्विलांस टीम: जनार्दन विवेक पुष्पेन्द्र अभिनन्दन संजीव गोयल
थाना खेसरहा टीम : धर्मेन्द्र कुमार चन्दन सिंह ज्योति तिवारी
➡️ पुलिस की इस बड़ी सफलता से जनपद में सनसनीखेज हत्या का राजफाश हुआ और अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया गया। अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर।
