समाधान दिवस में अधिकारी अनुपस्थित डीएम सिद्धार्थनगर ने दिखाई सख्ती वेतन किया अवरुद्ध

सिद्धार्थनगर 1 नवम्बर 2025:

जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान अधिकारी की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर ने पाया कि दिनांक 1 नवंबर 2025 को आयोजित समाधान दिवस जैसे प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस कारण नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय से नहीं हो सका जिससे उपस्थित जनता में रोष व्याप्त हुआ।

डीएम ने इसे शासन की मंशा एवं निर्देशों के विपरीत बताया और इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उक्त अधिकारी का एक दिन का वेतन दिनांक 1 नवम्बर 2025 तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि —

> भविष्य में समाधान दिवस जैसे जनसुनवाई कार्यक्रम में अनुपस्थिति पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीएम का यह कदम शासन की प्राथमिकताओं और जनहित में जवाबदेही की भावना को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *