सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम की सख्ती बिना फिटनेस व परमिट वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश

सिद्धार्थनगर 24 फरवरी 2026: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिए कि बिना पंजीकरण एवं बिना फिटनेस कोई भी वाहन संचालित न हो। बिना फिटनेस चल रही बसों को तत्काल बंद कराने तथा बिना परमिट वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। परमिट उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।जिलाधिकारी ने ए आर टीओ को ओवरलोडिंग व ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर चालान करने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां साइन बोर्ड व गति सीमा संकेतक लगाने तथा संकेतक बोर्ड की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने और राष्ट्रीय राजमार्ग व व्यस्त सड़कों के किनारे स्थित विद्यालयों में यातायात जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा गया। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य तीन सवारी प्रतिबंधित तथा चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट का प्रयोग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल अभियान का कड़ाई से पालन कराने तथा सभी कार्यालय अध्यक्ष को अपने कार्यालय के बाहर हेलमेट जागरूकता संबंधी बैनर लगाने को कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कमल किशोर ए आर टी ओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *