रिपोर्ट सड़क पर कचरे का अंबार मवेशी खाने को मजबूर सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर।

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर :

नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की हकीकत सामने आ गई है। मुख्य बाज़ार और अस्पताल के पास सड़क पर जगह-जगह कचरे का अंबार देखने को मिला। हालत यह है कि मवेशी उसी कचरे को खाने को मजबूर हैं। इससे न केवल गंदगी और दुर्गंध फैल रही है बल्कि संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी         

बढ़ रहा है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा दिन में कई बार झाड़ू लगाई जाती है लेकिन कचरा उठाने और डस्टबिन की व्यवस्था न होने से यह सड़क पर ही पड़ा रह जाता है। अस्पताल के आसपास गंदगी का होना गंभीर स्वास्थ्य खतरे का संकेत है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई और कचरा निस्तारण के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं पर ज़मीनी स्तर पर तस्वीर इसके उलट है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन लगाए जाएं और सफाईकर्मियों की निगरानी बढ़ाई जाए ताकि नागरिकों को गंदगी और बीमारी से राहत मिल सके।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *