राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत हेलमेट वितरण नो हेलमेट नो फ्यूल पर जोर

सिद्धार्थनगर।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मधुबेनिया पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट व यातायात जागरूकता पंपलेट वितरित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान नो हेलमेट नो फ्यूल नियम का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट सड़क दुर्घटनाओं में जान बचाने का सबसे सरल और प्रभावी साधन है। सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट पहनने की आदत विकसित होगी जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। कार्यक्रम में एआरटीओ सिद्धार्थनगर क्षेत्राधिकारी सदर यातायात पुलिस एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर लोगों को गति सीमा सीट बेल्ट मोबाइल इयरफोन के प्रयोग से परहेज ओवरटेक में सावधानी कोहरे में सुरक्षित यात्रा नशे में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों के पालन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *