सिद्धार्थनगर : माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद के सिविल कोर्ट सिद्धार्थनगर बाह्य न्यायालय बांसी डुमरियागंज ग्राम न्यायालय इटवा जिला कारागार समस्त राजस्व व चक बन्दी न्यायालयों तथा समस्त बैंकों में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर परिवार न्यायालय मोटर दुर्घटना प्रतिकर दावा अधिकरण अपर सत्र न्यायाधीशगण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज बार एसोसिएशन पदाधिकारी लीगल एड डिफेंस काउंसिल बैंक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 241562 वादों का निस्तारण किया गया। विभिन्न मामलों में अर्थदंड व सेटलमेंट के रूप में कुल ₹165952254 की धनराशि वसूली व दिलाई गई।
लोक अदालत में पारिवारिक विवाद मोटर दुर्घटना प्रतिकर फौजदारी सिविल आर्बिट्रेशन बैंक ऋण प्री लिटिगेशन राजस्व चकबंदी यातायात चालान सहित अनेक श्रेणियों के मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री शैलेन्द्र नाथ ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को शीघ्र सरल एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है जिसमें जनपदवासियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की।
रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थ नगर
