सिद्धार्थनगर 7 अक्टूबर 2025:
महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस ने आज एक विशेष दौड़ रन फॉर एम्पावरमेंट का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से हरी झंडी दिखाकर किया।
इस विशेष दौड़ में जिले के सभी थानों से आई महिला आरक्षियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागी महिला पुलिसकर्मियों ने नारी सुरक्षा नारी सम्मान यही मिशन शक्ति का अभियान जैसे नारों के साथ पूरे क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण का संदेश फैलाया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना साथ ही समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना रहा।
एसपी डॉ. महाजन ने इस अवसर पर कहा
> महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण समाज की प्रगति का आधार है। ऐसे आयोजनों से न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिलता है बल्कि आत्मविश्वास और मानसिक दृढ़ता भी विकसित होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति के तहत यूपी पुलिस लगातार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और सुरक्षा के लिए जन जागरूकता प्रशिक्षण और सामुदायिक सहभागिता जैसे कार्यक्रम चला रही है।
रन फॉर एम्पावरमेंट दौड़ में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर क्षेत्राधिकारी सदर प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी प्रभारी जोगिया उदयपुर प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर पूरा पुलिस लाइन परिसर महिला सशक्तिकरण सुरक्षित समाज की पहचान के संदेश से गूंज उठा। अर्जुन अग्रहरि संवाददाता सिद्धार्थ नगर लाइव 24 इंडिया न्यूज़
