सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर में 10 नवम्बर 2025 को महोदय राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल का आगमन कपिलवस्तु विश्वविद्यालय थाना कपिलवस्तु में प्रस्तावित है। इसी क्रम में आज दिनांक 6 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कार्यक्रम स्थल हेलीपैड तथा अन्य प्रमुख बिंदुओं का गहनता एवं सूक्ष्मता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने सुरक्षा घेरा मजबूत रखने तथा वीवीआईपी आगमन से पूर्व सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान IPS प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु संतोष कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पर की गई सुरक्षा व्यवस्था के प्रति पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि मा. राज्यपाल महोदया के आगमन एवं कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
