शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर :
रविवार की देर रात करीब 11:20 बजे शोहरतगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे स्थानीय नागरिकों को निराशा हाथ लगी जब अस्पताल में डॉक्टर का कमरा बंद मिला कमरा खोलने पर डॉक्टर नहीं मिले
जानकारी के अनुसार स्थानीय पत्रकार अर्जुन कुमार अग्रहरी अपने बच्चों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला।
अस्पताल में मौजूद कर्मियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया पर कोई जिम्मेदार स्टाफ नहीं दिखा।
डॉ. एस.के. भारती को फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की गई पर कॉल रिसीव नहीं हुआ। अस्पताल के भीतर उस समय कोई मरीज या आपात सेवा सक्रिय नहदिखी।
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह की स्थिति अक्सर देखने को मिलती है जिससे रात में किसी गंभीर मरीज को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है।
लोगों ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से रात्रिकालीन ड्यूटी पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बाधित न हों।
📍 स्थान: शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर
🕚 समय: रात्रि 11:20 बजे
📅 तिथि: 27 अक्टूबर 2025
🖊️ रिपोर्ट: अर्जुन कुमार अग्रहरी
📺 लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
