सिद्धार्थनगर: दिजव्यांगजनों के समावेशन और सशक्तिकरण के उद्देश्य से सीआरसी गोरखपुर एवं जिला प्रशासन सिद्धार्थनगर के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित लोहिया कला भवन में एकदिवसीय पर्पल फेयर का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पर्पल फेयर दिव्यांगजनों के समावेशन की दिशा में सरकार द्वारा चलाया जा रहा एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से समाज में जागरूकता बढ़ती है और दिव्यांगता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।
कार्यक्रम में 500 से अधिक दिव्यांगजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीआरसी निदेशक जितेंद्र यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समावेशी समाज की संकल्पना के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा 17 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित कुल 112 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। ये उपकरण एल्मिको कानपुर के प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा बचपन डे केयर सेंटर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं ने भी सहभागिता की। आयोजन का समन्वय राजेश कुमार एवं नागेंद्र पांडे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं सीआरसी गोरखपुर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पर्पल फेयर ने दिव्यांगजनों के सम्मान आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को नई दिशा प्रदान की।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
