प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के तहत 2 लाख लाभार्थियों के खातों में 2000 करोड़ की राशि डीबीटी से हस्तांतरित

सिद्धार्थनगर 18 जनवरी 2026 :

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 2 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹2000 करोड़ की धनराशि सीधे डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से मा• मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ से प्रेषित की गई। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोहिया कला भवन सिद्धार्थनगर में देखा गया। लाइव कार्यक्रम के दौरान मा• विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही मा• सदस्य विधान परिषद श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मा• विधायक कपिलवस्तु श्याम धनी राही ने कहा कि मा• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में दिया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी है और सभी पात्र लोगों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल रहा है। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मा• सदस्य विधान परिषद श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने आवास प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बधाई देते हुए निर्देश दिया कि द्वितीय किश्त समय से निर्गत की जाए और किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जनपद सिद्धार्थनगर में अब तक कुल 22220 आवास स्वीकृत किए गए हैं जिनके सापेक्ष 21651 आवास पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर जनपद की समस्त नगर पालिकाओं नगर पंचायतों के 2545 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की प्रथम किश्त उनके बैंक खातों में प्रेषित की गई। कार्यक्रम के अंत में अपर जिलाधिकारी वि• रा• गौरव श्रीवास्तव द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर मा• सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस•पी• अग्रवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर श्री गोविन्द माधव, इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विकास जायसवाल बिस्कोहर अध्यक्ष अजय गुप्ता जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी परियोजना अधिकारी डूडा नीरज अग्रवाल उसका बाजार प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *