आज दिनांक 23 नवम्बर 2025 को सिद्धार्थनगर जनपद में सूचना संकुल भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। उदघाटन समारोह में मा• मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मा• विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने शिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता काटकर सूचना संकुल भवन का उद्घाटन किया।
उद्घाटन से पूर्व पी.डी. नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी द्वारा प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर एवं विधायक श्री श्याम धनी राही का बुके देकर स्वागत किया गया।
उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री व अन्य पदाधिकारियों ने भवन का भ्रमण कर इसके विभिन्न कक्षों तकनीकी व्यवस्थाओं एवं निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया।
सूचना संकुल भवन का निर्माण आवास एवं विकास परिषद निर्माण खंड-2 बस्ती द्वारा कराया गया है।
समारोह में इनके अतिरिक्त
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार
पी.डी. नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी
सहायक अभियंता आवास एवं विकास परिषद सतीश कुमार प्रजापति
अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सिद्धार्थनगर में सूचना संकुल भवन का निर्माण प्रशासनिक कार्यों और सूचना प्रसारण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
