आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं अनुशासित कार्यशैली एवं प्रभावी नेतृत्व के फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक DIG बस्ती परिक्षेत्र द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय बस्ती में उन्हें एक अतिरिक्त स्टार श्वेत धातु लगाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य सफल कार्यकाल एवं निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
यह पदोन्नति जनपद सिद्धार्थनगर सहित सम्पूर्ण परिक्षेत्र के लिए गौरव का विषय
है।
रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
