सिद्धार्थनगर:
उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन एवं वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर परिसर में आज दिनांक 6 नवम्बर 2025 को एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर वामा सारथी की पदाधिकारिण एवं जनपद के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
शिविर में जनपद के विभिन्न अस्पतालों एवं चिकित्सकों की टीम द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड प्रेशर शुगर नेत्र दंत एवं महिला स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने इस शिविर का लाभ उठाया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इससे कर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु नई ऊर्जा और उत्साह प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन वामा सारथी टीम तथा जिला चिकित्सालय की चिकित्सा इकाई का विशेष योगदान रहा।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया और स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान IPS प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
