पुलिस लाइन में विधि विधान से हुआ होलिका दहन एसएसपी ने दी होली की शुभकामनाएं

सिद्धार्थनगर 2 मार्च 2026: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी ने विधि विधान से पूजन कर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी से आपसी भाईचारे सौहार्द एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर क्षेत्राधिकारी सदर क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस परिवार के बीच उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *