पुलिस झंडा दिवस पर SP अभिषेक महाजन ने फहराया पुलिस ध्वज अधिकारियों कर्मचारियों को दिलाई शपथ

आज दिनांक 23 नवम्बर 2025 : को जनपद सिद्धार्थनगर में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित समस्त अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन और ध्वज की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को प्रतीकात्मक पुलिस फ्लैग चिन्ह लगाकर संबोधित किया तथा इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा जारी संदेश को पढ़कर सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं बल्कि यह समर्पण सेवा साहस और राष्ट्रहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का द्योतक है।

SP महाजन ने अधिकारियों और जवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि

कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें

राष्ट्र एवं पुलिस ध्वज की गरिमा सदैव बनाए रखें

जनता की सुरक्षा और सेवा में संवेदनशील व तत्पर रहें

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर लाइन प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस झंडा दिवस पर आयोजित यह समारोह पुलिस बल में अनुशासन एकता और कर्तव्य परायणता की भावना को और अधिक मजबूत बनाता है।

रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *