पेट्रोल डीजल व गैस की कमी की अफवाहें निराधार पर्याप्त भंडार उपलब्ध जिलाधिकारी

सिद्धार्थ नगर: देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को तेल कंपनियों ने पूरी तरह निराधार बताया है। कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से संचालित हो रही है। सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation ने कहा है कि ईंधन की सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है और सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह Bharat Petroleum BPCL और Hindustan Petroleum HPCL ने भी कहा है कि देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है और निर्बाध आपूर्ति जारी है।

वहीं जिलाधिकारी ने भी जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि गैस सिलेंडर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडर और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी या भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *