पत्रावलियों के रख रखाव लंबित मामलों के निस्तारण और साफ सफाई पर दिए सख्त निर्देश

सिद्धार्थनगर 19 फरवरी 2026: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिलेश कुमार सिंह आयुक्त बस्ती मंडल ने जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. के साथ कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी ली जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उनका बुके देकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम खनन अनुभाग का निरीक्षण करते हुए बालू पट्टा एवं वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। बड़े बकायेदारों की स्पष्ट जानकारी न होने तथा वसूली की धीमी प्रगति पर आयुक्त ने खनन अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। संयुक्त कार्यालय में ईआरके डीएलआरसी जीसी पटल न्याय सहायक आपदा एलबीसी एसएलओ एवं अभिलेखागार सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया। सेवा पुस्तिका और डिस्पैच रजिस्टर का अवलोकन करते हुए महत्वपूर्ण डाक के लिए अलग रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए गए। वाद लिपिक पटल, मुख्य राजस्व अभिलेखागार एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। एसएलओ को भूमि अधिग्रहण से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त स्वामित्व योजना अभियोजन कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ईडीएम  पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग जिला प्रोबेशन कार्यालय अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय तथा जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने निर्देश दिया कि पत्रावलियों का रख रखाव व्यवस्थित रखा जाए तथा प्रमोशन क्लेम एवं अन्य प्रकरण लंबित न रहें। किसी भी व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनी रहे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि/रा गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. ज्ञानप्रकाश उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य अपर उपजिलाधिकारी ललित कुमार मिश्र एवं शंशाक शेखराय क्षेत्राधिकार सदर विश्वजीत सौरयान सहित समस्त पटल सहायक व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *