सिद्धार्थनगर :
जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस ने साइबर अपराध पर बड़ी सफलता हासिल की है। थानाक्षेत्र पथरा बाजार के 8 शिकायतकर्ताओं के खातों से ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए निकाली गई कुल धनराशि ₹• 259000 को वापस कराया गया है।
यह कार्रवाई साइबर क्राइम थाना सिद्धार्थनगर व थाना पथरा बाजार पुलिस के संयुक्त प्रयासों से संभव हुई। पीड़ितों ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों व एजेंसियों के सहयोग से रकम रिकवर कराई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने कहा कि ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं पर नियंत्रण और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल लिंक या मैसेज पर विश्वास न करें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि आमजन डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें।
