निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, बड़े अस्पतालों के डॉक्टरों ने दिया परामर्श

सिद्धार्थनगर 15 फरवरी 2026: करौंदा मसिना स्थित सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में निःशुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन उपस्थित रहे।

शिविर में देश के बड़े अस्पतालों से आए अनुभवी डॉक्टरों ने मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण भी किया गया। हृदय हड्डी चर्म नेत्र और सामान्य रोग विशेषज्ञों की मौजूदगी से मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर उपचार का लाभ मिला।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सड़क खराब होने पर काम चल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने पर जीवन संकट में पड़ जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयास से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सहयोग से मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराई गई है। वे समय-समय पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, मेदांता एवं संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ऐसे शिविर आयोजित कराते रहते हैं, ताकि दिल्ली जैसे संस्थानों की सुविधा स्थानीय मरीजों को भी मिल सके।

जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने कहा कि सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है और ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को सीधा लाभ मिलता है। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित होते रहें।

इस अवसर पर डॉ. जनार्दन डॉ. अहमद पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा मंडल अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी पंकज चौबे सहित हजारों की संख्या में मरीज मौजूद रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थ नगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *