सिद्धार्थनगर : 28 दिसम्बर 2025 को जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन द्वारा निर्माणाधीन रोडवेज बांसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रोडवेज परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण में पैसेंजर हाल बाउंड्री वॉल शौचालय एवं यार्ड डेवलपमेंट का कार्य प्रगति पर पाया गया। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि आम जनता को शीघ्र सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन द्वारा रोडवेज बांसी परिसर में जरूरतमंदों गरीबों एवं असहाय लोगों को कम्बल वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड को देखते हुए किए गए इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बांसी श्री निखिल चक्रवर्ती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
