थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन पुस्तकालय से एक महिला का शव मिलने के दो दिन बाद पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्या में संलिप्त एक अभियुक्त शिव बालक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला क़त्ल सीमेंट का चक्का भी बरामद कर लिया है।
घटना का खुलासा
4 अगस्त 2025 की सुबह शोहरतगढ़ क्षेत्र के निर्माणाधीन लाईब्रेरी से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और शव की शिनाख्त के निर्देश दिए गए।
शव की पहचान नींबू कुमारी पुत्री स्व. रूप नारायण मांझी, निवासी हरकटवा थाना गौनाहा जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) के रूप में की गई। मृतका के भाई बृज बिहारी ने थाना शोहरतगढ़ में तहरीर दी कि उसकी बहन मजदूरी के लिए बगल के गांव के शिव बालक नामक युवक के साथ काम कर रही थी, जिसने हत्या कर लाश को छुपा दिया।
पुलिस ने मामले में मु:अ: सं: 124/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
🔍 पुलिस की कार्रवाई
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद व सीओ प्रवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में SHO बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी व SOG प्रभारी जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सर्विलांस, वैज्ञानिक साक्ष्य और इलेक्ट्रॉनिक डेटा के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
अभियुक्त शिव बालक कुमार पुत्र हरि नाथ राम निवासी सिंहासिनी टोला वार्ड संख्या 06 थाना शहोदरा जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) ने बताया कि उसका मृतका नींबू कुमारी से अवैध सम्बन्ध था। वह उसे मजदूरी के बहाने बिहार से सिद्धार्थनगर लाया और पत्नी के रूप में अपने साथ रखता था।
नींबू कुमारी गर्भवती हो गई थी, लेकिन शिव बालक उसे अपना बच्चा नहीं मानता था। उसे मृतका के चरित्र पर संदेह था। उसने गर्भपात का दबाव डाला, लेकिन नींबू इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसी से परेशान होकर उसने योजना बनाकर निर्माणाधीन पुस्तकालय में रखे सीमेंट के चक्की से नींबू के सर और जबड़े पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मिट्टी खोदकर शव को दबा दिया।
हत्या के बाद शिव बालक रातभर वहीं रुका और सुबह गोरखपुर होकर बिहार भाग गया। ठेकेदार को यह कहकर गुमराह किया कि वह और नींबू बिहार जा रहे हैं।
👮♂️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल
प्रभारी निरीक्षक – बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी
निरीक्षक – अवधेश पांडेय
SOG प्रभारी – उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी
पुलिसकर्मी – राजीव शुक्ला मनोज राय दिलीप कुमार आशुतोष धर दूबे वीरेंद्र तिवारी रोहित चौहान सत्येंद्र यादव छवि राज यादव SOG
थाना शोहरतगढ़ – दिनेश यादव कैलाश प्रभाकर धर्मराज
📌 पुलिस की सराहनीय कार्यवाही।
पुलिस की तेज़ी से की गई जांच तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्य के समुचित उपयोग और टीम वर्क के चलते यह जघन्य अपराध शीघ्र सुलझाया गया। जिले में सनसनी फैलाने वाली इस घटना के खुलासे से लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।