सिद्धार्थ नगर : नेपाल राष्ट्र में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर आज मंण्डलायुक्त बस्ती श्री अखिलेश कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी एवं जिलाधिकारी डा • राजा गणपति आर डा• अभिषेक महाजन ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया।

इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने ककरहवां थाना मोहाना और अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु सीमा क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और सभी संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त व चेकिंग की जाएगी। स्थानीय प्रशासन एवं सुरक्षा बलों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
