सिद्धार्थनगर 11 सितंबर 2025:
नेपाल में हाल ही में फैली हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता के कारण उत्पन्न सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सशस्त्र सीमा बल SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सतर्कता बरती है। उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर सघन निगरानी और विशेष गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत SSB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल की विभिन्न जेलों से फरार हुए लगभग 60 कैदियों को भारत में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया है। यह बड़ी कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल की तत्परता खुफिया तंत्र की सटीकता और सीमाओं पर मजबूत पकड़ का प्रमाण है।
सशस्त्र सीमा बल ने स्पष्ट किया है कि वे राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा के साथ साथ भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंध को भी बनाए रखते हुए अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इन गिरफ्तारीयों से यह संदेश भी गया है कि सीमाओं पर कोई भी छूट नहीं दी जाएगी और हर प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाएगा।
सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि देश की सुरक्षा हर हाल में प्राथमिकता है और इस मिशन को सफल बनाने के लिए लगातार निगरानी जारी रखी जा रही है। 🇮🇳
📢 सूत्र:
🔸 सशस्त्र सीमा बल (SSB) – Ministry of Home Affairs Government of India
