नेपाल में हिंसा-प्रदर्शन के मद्देनजर सिद्धार्थनगर में सीमा सुरक्षा कड़ी शोहरतगढ़ खुनवां मर्जादपुर बॉर्डर का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 10 सितंबर 2025:

नेपाल में जारी हिंसा और प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और सीमा की स्थिति का जायजा लिया। आज शाम शोहरतगढ़ के खुनवां मर्जादपुर सीमा बॉर्डर का निरीक्षण उप जिलाधिकारी श्री विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने चौकी प्रभारी एवं SSB जवानों से स्थिति का बारीकी से जानकारी प्राप्त की नेपाल आर्मी SSB के जवानों की आपस में बात हुई सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कड़ी है। बॉर्डर पर उपस्थित अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि साथ ही नागरिकों को समझाया गया कि शाम 5:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक सीमा को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा ताकि शांति व्यवस्था बनाये रखी जा सके।

निरीक्षण के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत भी हुई और सीमा क्षेत्र की स्थिति सामान्य पाई गई। SSB जवान संयुक्त गस्त अभियान में लगातार तैनात हैं और बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर रहे हैं।

इस कार्रवाई से स्थानीय जनता को यह संदेश दिया गया है कि प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता से कार्य कर रहे हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। आवश्यकतानुसार आगे भी सीमापार निगरानी और चेकिंग जारी रखी जाएगी।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *