11.09.2025 सिद्धार्थनगर :
नेपाल राष्ट्र में जारी हिंसा एवं प्रदर्शन को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन एवं जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. द्वारा थाना ढेबरुआ के बढ़नी एसएसबी कैम्प पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसबी के समस्त अधिकारी बार्डर पर तैनात थाना प्रभारी कस्टम विभाग क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ सहित पुलिस एसएसबी एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया गया तथा पैदल गश्त के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। नेपाल प्रहरी के साथ व्यापक वार्ता करते हुए दोनों पक्षों ने आपसी समन्वय को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। अधिकारियों ने कड़ी निगरानी रखने सतर्कता बनाए रखने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के विशेष निर्देश दिए।
इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य वर्तमान तनावपूर्ण स्थिति में जनपद व सीमावर्ती क्षेत्रों की शांति-सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया। इस दौरान मुकेश कुमार गुज्जर असिस्टेंट कमांडेंट एसएसबी ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करते हुए समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। सभी संबंधित अधिकारी ने आपसी सहयोग व सक्रिय निगरानी की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
