नेपाल ले जाकर बेचने की थी तैयारी बाइक मोबाइल और नकदी भी बरामद

सिद्धार्थनगर 15 फरवरी: जनपद में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 119 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप और 160 कैप्सूल SPAS PROX के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भरमी पननी मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम इमरान पुत्र अनवर अली निवासी सिकरी बाजार थाना मोहाना सिद्धार्थनगर सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख पुत्र मोहम्मद रजा शेख निवासी मुडिला थाना करौता जिला रुपनदेही नेपाल तथा विजय शेखर यादव पुत्र प्यारेलाल यादव निवासी चैनपुर थाना मोहाना सिद्धार्थनगर बताए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि प्रतिबंधित नशीली दवाएं नेपाल में बेचने के लिए ले जाई जा रही थीं।

बरामदगी का विवरण:

119 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप

160 कैप्सूल प्रतिबंधित नशीली दवा SPAS PROX

एक पल्सर मोटरसाइकिल UP55N2237

दो मोबाइल फोन

₹18305 भारतीय व नेपाली मुद्रा

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

निरीक्षक प्रदीप कुमार एसएसबी 66वीं वाहिनी उपनिरीक्षक सर्वेश यादव उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी ककरहवां मुख्य आरक्षी आत्मानन्द नायक योगेश कुमार उमेश कुमार एसएसबी के आरक्षी अरुण कुमार भट्ट श्रीनिवास कन्नौजिया तथा आरक्षी विनोद कुमार शामिल रहे।

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *