सिद्धार्थनगर, 25 सितम्बर 2025 :
नेपाल सीमा पर तस्करी रोकथाम अभियान के तहत थाना ढेबरुआ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 अदद साइकिल और 2 बोरी इफको यूरिया खाद बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इंसान अली पुत्र अब्दुल मुसलमान निवासी रोहशौला थाना बहादुरगंज जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कस्टम कार्यालय बढ़नी भेज दिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रवीण प्रकाश के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. का• जितेन्द्र राजभर थाना ढेबरुआ
2. का• राजकिशोर यादव थाना ढेबरुआ
पुलिस का कहना है कि नेपाल बॉर्डर पर तस्करी रोकथाम के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर।
