सिद्धार्थनगर : आज जनपद सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में नए जिलाधिकारी शिवशरणप्या जी एन महोदय ने कार्यभार ग्रहण करते ही विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। अपने पहले ही दिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जिले में प्रशासनिक पारदर्शिता जवाबदेही और आमजन की सुनवाई उनकी प्राथमिकता होगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड सेक्शन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ जनसुनवाई कक्ष और आपूर्ति शाखा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुँचे यही प्रशासन का लक्ष्य है। उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को और सशक्त करने की बात कही ताकि हर नागरिक की आवाज़ प्रशासन तक बिना रुकावट पहुंचे।
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में नए जिलाधिकारी के आगमन को लेकर उत्साह देखा गया। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि अब सिद्धार्थनगर को एक बार फिर वैसा ही ईमानदार और तेज़ तर्रार प्रशासन मिलेगा जैसा डा• राजा गणपति आर. सर के समय देखा गया था।
नए जिलाधिकारी के कार्यभार ग्रहण के साथ ही जिले में एक बार फिर सुशासन की नई उम्मीदें जाग उठी हैं।
