New Delhi: राजधानी दिल्ली में फर्जी पहचान के साथ रह रही एक नक्सली महिला ( Naxalite woman ) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह महिला झारखंड में कई नक्सली Naxalite गतिविधियों में शामिल रही है और आधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक, वह Delhi में घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी और सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने के लिए उसने अपनी पहचान बदल रखी थी।
कैसे पकड़ी गई नक्सली महिला?
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि झारखंड पुलिस के वांछित नक्सलियों में से एक महिला दिल्ली में छिपी हुई है। इसके बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और एक गुप्त अभियान के तहत उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
झारखंड में मुठभेड़ों में हो चुकी थी ‘मृत’ घोषित
जांच में सामने आया है कि यह महिला झारखंड के कई इलाकों में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में शामिल रही थी। कुछ साल पहले झारखंड पुलिस ने उसे मुठभेड़ के दौरान मृत मान लिया था, लेकिन उसने पहचान बदलकर दिल्ली में शरण ले ली थी।
क्या मिला पुलिस को?
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को महिला के पास से नकली पहचान पत्र, संदिग्ध दस्तावेज और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें नक्सली संपर्कों से जुड़ी जानकारी मिलने की संभावना है।
इसे भी पढ़ेंः वक्फ पैनल ने एनडीए सदस्यों द्वारा प्रस्तावित 14 संशोधनों को मंजूरी दी, विपक्ष के 44 को खारिज किया !
आगे की जांच जारी
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह दिल्ली में किसी बड़े नक्सली संगठन के लिए काम कर रही थी, और क्या राजधानी में कोई नया नेटवर्क खड़ा किया जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियां इस गिरफ्तारी को बड़ा ऑपरेशन मान रही हैं, क्योंकि यह राष्ट्रीय राजधानी में नक्सली गतिविधियों से जुड़े संभावित खतरे को उजागर करता है।
झारखंड पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है और जल्द ही महिला को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड भेजा जा सकता है।