सिद्धार्थ नगर:
महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी के कर-कमलों से आज नवम् दीक्षान्त समारोह का भव्य शुभारम्भ हुआ। समारोह का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान IISER मोहाली पंजाब के निदेशक मा• उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी तथा कुलपति प्रोफेसर कविता शाह सहित विश्वविद्यालय परिवार के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
दीक्षान्त समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां एवं उपाधियां प्रदान की जा रही हैं।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य प्राध्यापकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह का वातावरण उल्लास अनुशासन और गरिमा से परिपूर्ण रहा।
