नववर्ष पर सिंहेश्वरी मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा भंडारे का आयोजन

श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण आस्था और सौहार्द का दिखा संगम

सिद्धार्थनगर :

नववर्ष के पावन अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध सिंहेश्वरी मंदिर परिसर में जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।

भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने मां सिंहेश्वरी के दर्शन कर नववर्ष में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित और सफल रहा।

आयोजन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सहयोग किया गया तथा साफ-सफाई सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे आस्था सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नववर्ष की शुरुआत धार्मिक वातावरण और सेवा भाव के साथ होने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *