✨मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी छठ पर्व की शुभकामनाएं कहा छठी मैया सभी माताओं बहनों के जीवन में सुख समृद्धि और स्वास्थ्य का संचार करें

लखनऊ सिद्धार्थनगर 25 अक्टूबर 2025 :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से छठ पर्व पर उपासना में लीन माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा सूर्य उपासना शुद्धता और मातृ शक्ति के सम्मान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा

छठी मैया की आराधना से हर घर में सुख शांति और समृद्धि का वास हो। यह पर्व हमें संयम श्रद्धा और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने की प्रेरणा देता है। मैं प्रदेश की सभी माताओं बहनों और श्रद्धालुओं को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व भारतीय संस्कृति की असाधारण लोक परंपरा का उत्सव है जहां लोग सूर्य देव और छठी मैया से परिवार के कल्याण आरोग्य और मंगल की कामना करते हैं। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे छठ पूजा के दौरान साफ सफाई नदी-तालाबों की स्वच्छता बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में छठ घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं।

रिपोर्ट  Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *