मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

वाराणसी 30 अगस्त 2025:

मा• मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शनिवार को सर्किट हाउस, बनारस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम जनता से सीधे संवाद किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखीं। 

जनता की पीड़ा और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री जी ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि “जनता की समस्या का त्वरित समाधान ही सुशासन की असली पहचान है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी भरे स्वर में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि हर पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिले और किसी को भी बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

जनता दर्शन के दौरान महिलाओं वृद्धजनों और दूरदराज़ से आए लोगों की समस्याओं को मुख्यमंत्री जी ने प्राथमिकता के साथ सुना और संबंधित विभागों को तात्कालिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को आश्वस्त किया कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शी प्रशासन के माध्यम से विकास और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

👉 जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मुख्यमंत्री जी से सीधे संवाद का अवसर पाकर संतुष्ट दिखे।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *