शोहरतगढ़ विधानसभा 302 जनपद सिद्धार्थनगर: माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं राजस्व एवं आपदा विभाग की योजनाओं के अंतर्गत किसानों को क्षतिपूर्ति एवं सहायता राशि वितरित की जा रही है। इसी क्रम में शोहरतगढ़ तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 9 किसान परिवारों को कुल 30 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित किए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र एवं तहसीलदार शोहरतगढ़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि कठिन समय में यह आर्थिक सहयोग अन्नदाता किसानों और उनके परिवारों के लिए संबल सिद्ध होगा तथा उन्हें राहत प्रदान करेगा। 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों के हित में संवेदनशील एवं प्रभावी योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने कहा कि किसान की समृद्धि ही प्रदेश और देश की समृद्धि का आधार है।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
