24 सितम्बर 2025 सिद्धार्थनगर :
महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर महिलाओं छात्राओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला बीट पुलिस अधिकारी शक्ति दीदी ने महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों हेल्पलाइन नम्बरों और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही पम्पलेट वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया गया।
📌 मुख्य बिंदु :
महिलाओं व बालिकाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड लाइन जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला चौपाल आयोजित कर सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
महिला पुलिस बल की विशेष ड्यूटी लगाई गई और एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
छात्राओं को निर्भीक होकर पढ़ाई करने सक्षम बनने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर :
