मिशन शक्ति के तहत महिला थाना सिद्धार्थनगर की पहल 6 परिवारों में कराया गया आपसी सुलह

दिनांक 18 जनवरी 2026 जनपद सिद्धार्थनगर :

महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की टीम द्वारा सराहनीय पहल करते हुए आपसी मनमुटाव से जूझ रहे 6 दंपतियों परिवारों के बीच सुलह समझौता कराकर उन्हें एक साथ विदा किया गया।

यह कार्यवाही डॉ. अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र पर सभी पक्षों की काउंसलिंग की गई जिसमें पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाते हुए टूटने की कगार पर खड़े परिवारों को फिर से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस सफल काउंसलिंग में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय काउंसलिंग टीम की महिला मुख्य आरक्षी रीना रावत महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह शिवानी सिंह एवं प्रगति राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मिशन शक्ति केंद्र द्वारा सुलह कराकर विदा किए गए परिवार इस प्रकार हैं

शमीना खातून पत्नी रमजान अली निवासी रमवापुर थाना इटवा

शांति पत्नी अखिलेश निवासी पिपरहवा थाना ढेबरुवा

अक्ली मुन्निशा पत्नी अब्दुल रहीम निवासी भरथना तेलौरा थाना बांसी

अंशु पत्नी गोविंद निवासी नचनी थाना शिवनगर डिडई

रोशनी पत्नी सचिंद्र निवासी निपनिया थाना जोगिया उदयपुर

अनीता पत्नी प्रदीप निवासी लम्हुई थाना बांसी

महिला थाना व मिशन शक्ति केंद्र की इस पहल से न केवल परिवारों को टूटने से बचाया गया बल्कि समाज में आपसी संवाद समझ और विश्वास को भी मजबूत करने का संदेश दिया गया।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *