मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा कंपोजिट विद्यालय मऊ में छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

दिनांक 18.12.2025 जनपद सिद्धार्थनगर

डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा महिला सशक्तिकरण एंटी रोमियो एवं महिलाओं की सुरक्षा व जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर एवं पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 18.12.2025 को रामदेव थानाध्यक्ष गोल्हौरा के नेतृत्व में थाना गोल्हौरा मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर एंटी-रोमियो चेकिंग की गई तथा कंपोजिट विद्यालय मऊ में जाकर छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा गुड टच-बैड टच साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया।

छात्र छात्राओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई

1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपात सेवा 1098 चाइल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस सेवा 101 अग्निशमन सेवा 14567 एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन।

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम में

उ•नि• सुरेंद्र यादव मु•आ• हनुमान मौर्या का• कपिलदेव बौद्ध म•आ• तृप्ति चौबे म•आ• बबिता सिंह उपस्थित रहीं।

पुलिस द्वारा चलाए गए इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें उनके अधिकारों व सुरक्षा उपायों के प्रति सजग बनाना रहा।

रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *