मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर दिनांक : 4 जनवरी 2026

महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर में बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ श्री मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ श्री नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में थाना क्षेत्र के ग्राम छतहरा में किया गया जहां महिलाओं एवं बच्चियों को उनके अधिकारों सुरक्षा उपायों एवं कानून संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

सम्मेलन के दौरान महिलाओं को:

स्वयं के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय

दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी अपराधों के विषय में जानकारी

पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग

मिशन शक्ति केंद्र की उपयोगिता एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया

मिशन शक्ति 5.0 से संबंधित जागरूकता संदेश एवं स्टीकर चस्पा कर जानकारी दी गई।

इसके साथ ही महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई जिनमें

1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपात सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 108 एम्बुलेंस सेवा 101 अग्निशमन सेवा 14567 एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन

शामिल हैं। साथ ही नए कानूनों एवं यातायात नियमों के प्रति भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम सभा की महिला संगीता पत्नी प्रकाश चंद सरोज पत्नी शिवरतन शोभावती पत्नी श्लोक सहित कुल 45 महिलाएं उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर उप निरीक्षक श्री राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह कांस्टेबल पवन मौर्या महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी शोभा भारती एवं अंबिका सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना उन्हें कानून के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *