मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत थाना शोहरतगढ़ में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन

महिला सशक्तिकरण एवं नारी सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ श्री मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री नवीन कुमार सिंह थाना शोहरतगढ़ के निर्देशन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान देव नारायण यादव इंटर कॉलेज बारह झूलनीपुर थाना शोहरतगढ़ में उपस्थित लगभग 600 बालिकाओं को महिला सुरक्षा आत्मरक्षा साइबर अपराध दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी अपराधों से बचाव के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही पीड़ित महिलाओं बालिकाओं की काउंसलिंग भी की गई।

महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई, जहां वे अपनी समस्याएं निर्भीक होकर दर्ज करा सकती हैं। इस अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए।

कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें

1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड केयर लाइन 108 एंबुलेंस सेवा 101 अग्निशमन सेवा 14567 एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त नए कानूनों एवं यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक आनंद यादव प्राचार्य रवि यादव सहायक अध्यापक मीनू यादव आशीष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पुलिस टीम का विवरण :

उप निरीक्षक  श्री राजकुमार यादव हे• का• अविनाश सिंह का• पवन मौर्या महिला का• कंचन लता सिंह महिला का उर्मिला देवी

रिपोर्टर– अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *