शोहरतगढ़ : महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 बहू-बेटी सम्मेलन कार्यक्रम के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ श्री मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को प्रभारी निरीक्षक श्री नवीन कुमार सिंह थाना शोहरतगढ़ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम चौधरी सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुधनइया शोहरतगढ़ में आयोजित हुआ जहां उपस्थित 534 बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा नारी सम्मान आत्मरक्षा तथा स्वयं के साथ होने वाले अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट एवं महिला संबंधी अपराधों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए।
साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी देते हुए महिलाओं को अपनी समस्याएं निर्भीक होकर दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया। महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई जिनमें प्रमुख रूप से
1090 वूमेन पावर लाइन
181 महिला हेल्पलाइन
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 पुलिस हेल्पलाइन
1098 चाइल्ड केयर लाइन
108 एंबुलेंस सेवा
101 अग्निशमन सेवा
14567 एल्डर हेल्पलाइन
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन शामिल हैं।
कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के पालन संबंधी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रधानाध्यापक श्री अनिल कुमार सहायक शिक्षक श्री धीरेंद्र चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में सम्मिलित पुलिस टीम
उप निरीक्षक श्री राजकुमार यादव
हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह
कांस्टेबल पवन मौर्य
महिला कांस्टेबल सुजाता राव
महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी
रिपोर्ट अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
