सिद्धार्थनगर 7 अक्टूबर 2025:
महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रवीन प्रकाश के नेतृत्व में थाना चिल्हिया मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चिल्हिया में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया राजेश कुमार तिवारी एवं मिशन शक्ति टीम ने शक्ति दीदी पहल के तहत महिला अपराध साइबर अपराध और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई अहम बातें साझा की।
टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों
1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस 101 फायर सर्विस 14567 एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन का उपयोग कैसे करें। अभियान का उद्देश्य है समाज में महिलाओं और बालिकाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मिशन शक्ति टीम के साथ आत्मरक्षा के गुण सीखे। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों अध्यापिकाओं और ग्रामीण महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
📸 रिपोर्ट लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर:
