सिद्धार्थ नगर :
मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी इटवा द्वारा थाना मिश्रौलिया में स्थापित महिला शक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में दिनांक 27 दिसंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान महिला शक्ति केंद्र की व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित कर्मचारियों को कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर
