मिशन शक्ति अभियान थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने खैर पब्लिक स्कूल व शहर के प्रमुख स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

सिद्धार्थनगर 3 दिसम्बर 2025

महिला सुरक्षा सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से थाना सिद्धार्थनगर मिशन शक्ति टीम व साइबर क्राइम थाना टीम ने आज खैर पब्लिक स्कूल बांसी स्टैंड, विवेकानंद तिराहा सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत शौरयान के पर्यवेक्षण में चलाया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु

◆ बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन

◆ महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा आत्मनिर्भरता और कानूनी अधिकारों की जानकारी

◆ साइबर अपराधों से बचाव के तरीके समझाए

◆ हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी और मिशन शक्ति 5.0 स्टिकर चस्पा

◆ एंटी रोमियो स्क्वॉड की कार्यवाही

◆ यातायात नियमों की जानकारी

◆ महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई एवं काउंसलिंग

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए गए

1090  वुमेन पावर लाइन

181 महिला हेल्पलाइन

1076  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

112 पुलिस इमरजेंसी

1098 चाइल्ड हेल्पलाइन

108 एम्बुलेंस सेवा

101 अग्निशमन सेवा

14567  एल्डर हेल्पलाइन

1930  साइबर धोखाधड़ी शिकायत

साथ ही महिलाओं को नए कानूनों और मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

मिशन शक्ति  साइबर जागरूकता टीम

1. दुर्गा प्रसाद प्रभारी निरीक्षक  थाना सिद्धार्थनगर

2. नि. श्यामसुंदर तिवारी प्रभारी  साइबर थाना

3. हे.का. अतुल चौबे साइबर थाना

4. उ.नि. अनिरुद्ध सिंह साइबर थाना

5. हे.का. सुधीर शर्मा साइबर थाना

6. उ.नि. कृष्ण भगवान यादव  थाना सिद्धार्थनगर

7. हे.का. प्रदीप कुमार यादव  थाना सिद्धार्थनगर

8. का. शुभम रावत थाना सिद्धार्थनगर

9. म.आ. श्यामलली साहू थाना सिद्धार्थनगर

रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News Siddharthnagar

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *