सिद्धार्थनगर 24 सितम्बर 2025 : मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत आज जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान स्वालंबन एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
📍 कस्बा इटवा
क्षेत्राधिकारी इटवा व थाना इटवा की मिशन शक्ति टीम ने कस्बा इटवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
महिलाओं व छात्राओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान और आत्मनिर्भरता से संबंधित जानकारी दी गई।
पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1090 विमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 102 108 स्वास्थ्य एम्बुलेंस सेवा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
छात्राओं से कहा गया कि किसी भी असुरक्षा की स्थिति में वे बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क करें।
कस्बे में जागरूकता रैली भी निकाली गई।
📍 कस्बा डुमरियागंज
त्यौहार नवरात्रि दुर्गा पूजा एवं दशहरा विजयदशमी को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व थाना पुलिस टीम ने कस्बे में पैदल गश्त रूट मार्च किया।
इस दौरान स्थानीय नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
