मिशन शक्ति अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता का पाठ

सिद्धार्थनगर 10 अक्टूबर 2025:

महिला सशक्तिकरण एंटी रोमियो अभियान एवं साइबर अपराध से सुरक्षा के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के दिशा निर्देश एवं प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के मार्गदर्शन में तथा प्रवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दौरान संतोष तिवारी प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजकुमार यादव मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह महिला आरक्षी उर्मिला देवी और कंचन लता सिंह ने छात्राओं को शक्ति दीदी अभियान के तहत महिला सुरक्षा आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 181 1076 112 1098 108 101 14567 1930 सहित अन्य आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई।

साथ ही पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया  काली फिल्म हटाई गई वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के लिए हिदायत दी गई।टीम ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में सुरक्षा सम्मान और जागरूकता का वातावरण बनाना है    रिपोर्ट : Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *