सिद्धार्थनगर 26 सितम्बर 2025 :
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर ढेबरुआ क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन कुमार व थानाध्यक्ष नारायन लाल श्रीवास्तव ढेबरुआ अपनी टीम के साथ ढेबरुआ चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने वाहनों पर मिशन शक्ति पंपलेट चस्पा कर लोगों को नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वालंबन एवं साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारियां दीं।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने का एक बड़ा कदम है। मौके पर महिलाओं व आमजन को हेल्पलाइन नंबरों तथा संबंधित कानूनों की जानकारी भी दी गई।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने थाना ढेबरुआ स्थित मिशन शक्ति केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर :
