सिद्धार्थनगर 26 सितम्बर 2025 :
मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जनपद में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश एवं थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह मय टीम मातेश्वरी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल कठेला शर्की पहुंचे।
यहां छात्राओं व स्थानीय महिलाओं को नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन और साइबर अपराध से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। चौपाल के माध्यम से शक्ति दीदी अभियान और मिशन शक्ति फेज 5.0 से जुड़ी जानकारी विस्तार से साझा की गई।
कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपनिरीक्षक शिवशंकर शर्मा नागेन्द्र प्रसाद यादव हेड कांस्टेबल कमलेश यादव कांस्टेबल सुरेश सिंह और महिला आरक्षी करिश्मा भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी ।
1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस 1098 चाइल्ड केयर 108 एम्बुलेंस 102 गर्भवती महिलाओं हेतु एम्बुलेंस 101 अग्निशमन 14567 एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन।
पुलिस अधिकारियों ने अपील की कि बालिकाएं व महिलाएं निडर होकर इन सेवाओं का लाभ उठाएं और समाज में जागरूकता का प्रसार करें। अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर :
