मिशन शक्ति अभियान छात्राओं को आत्मनिर्भर व सुरक्षित बनने का संदेश

रघुवर प्रताप कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर 27 सितम्बर :

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जिले में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत शनिवार को रघुवर प्रताप कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान  IPS ने की।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर थाना सिद्धार्थनगर की मिशन शक्ति पुलिस टीम भी मौजूद रही।

छात्राओं को संबोधित करते हुए सीओ सदर ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई हैं जिनका उपयोग हर लड़की को करना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और मदद के लिए तत्पर है।

कार्यक्रम में छात्राओं को एंटी रोमियो अभियान साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट वितरित कर शासन की योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।

📌 इस मौके पर छात्राओं को आत्मरक्षा के सरल टिप्स भी बताए गए ताकि आपात स्थिति में वे स्वयं की सुरक्षा कर सकें।

📍 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

विमेन पावर लाइन : ☎️ 1090

महिला हेल्पलाइन : ☎️ 181

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : ☎️ 1076

पुलिस आपात सेवा : ☎️ 112

चाइल्ड हेल्पलाइन : ☎️ 1098

स्वास्थ्य एम्बुलेंस : ☎️ 102 108

अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर :

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *