मिशन शक्ति को और प्रभावी बनाने के लिए क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने की गोष्ठी अभिलेखों की गहन जांच

सिद्धार्थनगर 16 जनवरी 2026 :

महिला सुरक्षा सशक्तिकरण एवं जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा सर्किल शोहरतगढ़ के अंतर्गत आने वाले समस्त थानों के मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभारी एवं मिशन शक्ति टीम के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। गोष्ठी के दौरान मिशन शक्ति से संबंधित विभिन्न अभिलेखों व रजिस्टरों की गहन जांच की गई और उनके नियमित व अद्यतन रख रखाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मिशन शक्ति टीम अपने अपने क्षेत्रों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे ताकि महिलाओं को उनके अधिकारों कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी मिल सके।

गोष्ठी के दौरान मिशन शक्ति अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए तथा सभी प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *